Hazaribagh News: एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अवैध खनन पर नकेल कसने का दिया सख्त निर्देश
हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। एसपी अमन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला मुख्यालय में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों की तैयारियों से लेकर पेंडिंग मामलों के निष्पादन और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।
महिला अत्याचार और लंबित मामले बैठक में महिला अत्याचार, छेड़खानी, दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम से जुड़े दर्ज मामलों की गहन समीक्षा की गई। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इन संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आगामी 60 दिनों के भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.