हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा स्थित राम नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को बरही एसडीओ जोहन टुडू एवं पदमा सीओ मोतीलाल हेंब्रम ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ एसआईआर को लेकर बैठक की। यहां उन्होंने एसआईआर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए बीएलओ एवं सुपरवाइजर को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीओ एवं सीओ ने बताया कि इस प्रक्रिया में किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाया नहीं जाएगा। साथ ही नोटिस पाने वाले मतदाताओं को कौन-कौन से दस्तावेज देने हैं बताया तथा एसआईआर की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर बीएलओ जुबेर आलम,सुभाष मेहता, कुलदीप मेहता, संजय चौबे, पंचायत सेवक अशोक यादव, मीना जयसवाल, प्रणिता कुमारी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...