हजारीबाग, अक्टूबर 22 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। सहायक निबंधन सहयोग समितियां हजारीबाग अंचल सह संचालन पदाधिकारी अश्विनी कुमार ओझा ने सलैया एमपीसीएस लिमिटेड के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। इसके साथ ही सदस्यों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर प्रबंध समिति के सदस्यों, पदधारकों और प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन दाखिला, नामांकन पत्रों की जांच, नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन 28 अक्तूबर को होगा। जबकि नामांकन की आपत्ति प्राप्त, आपत्तियों का निष्पादन, विधिमान्य नामांकन की सूची का प्रदर्शन, नामांकन वापसी, नामांकन सूची प्रदर्शन, चिन्हों का आवंटन 29 अक्तूबर को होगा। यह भी पढ़ें- Banka News: एमएलसी चुनाव : आज बांका में 11 मतदान केन्द्रों पर 10692 मतद...