Hazaribagh News: एबी वॉरियर्स कर्माटांड़ और ऑल स्पोर्ट्स अकादमी के बीच होगा फाइनल
हजारीबाग, नवम्बर 6 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय दीपू अकेला मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का फाइनल मुकाबला आगामी 10 नवंबर, मंगलवार को खेला जाएगा। प्लस टू हाई स्कूल, विष्णुगढ़ के फुटबॉल मैदान में दोपहर दो बजे से होने वाले इस खिताबी मुकाबले में एबी वॉरियर्स कर्माटांड़ (गोमिया) और ऑल स्पोर्ट्स अकादमी विष्णुगढ़ की टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल के साथ ही टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। खिताबी मुकाबले को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और फुटबॉल दर्शकों में खासा उत्साह है।दोनों ही टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में अपना पूरा दमखम दिखाएंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद एवं आकर्षक ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद एवं कप देकर सम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.