हजारीबाग, अक्टूबर 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। संत कोलंबा कॉलेज की एनसीसी इकाई की ओर से शनिवार को टीबी मुक्त भारत अभियान जागरुकता कार्यक्रम के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग सौ अधिक एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। रैली में शामिल कैडेटों ने जगह जगह पर नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों के बीच टीबी उन्मूलन का संदेश बिखेरा। मौके पर मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी डॉ आरके जायसवाल ने कैडेटों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास और जनजागरूकता को आवश्यक बताया।कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लोगों को जांच कराने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार का पूरा कोर्स करना चाहिए। उन्होंने जागरूकता अभियान में युवाओं की भागीदारी को म...