हजारीबाग, नवम्बर 3 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा बडकागांव में निःशुल्क आईआईटी एवं नीट कोचिंग कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय का उद्घाटन जागृति महिला संघ की अध्यक्षा अनिता दास ने की। अधिकारियों ने कहा कि इस पुस्तकालय की स्थापना का उद्देश्य कोचिंग कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन एवं अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। पुस्तकालय में विद्यार्थी अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकों का लाभ उठा सकेंगे। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अवसर उपलब्ध ...