हजारीबाग, अक्टूबर 8 -- Hazaribagh News: एचजेडबी आरोग्यम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि इमली कोठी स्थित एचजेडबी आरोग्यम कुणाल वूमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया।

शिविर की सुविधाएं शिविर में महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, नवजात शिशुओं और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान मरीजों को जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमारी और डॉ. रीमा वर्मा ने महिलाओं तथा गर्भवती महिलाओं की जांच कर गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, स्त्री रोग संबंधी समस्याओं और प्रसव से जुड़े विषयों पर चिकित्सकीय सलाह दी। वहीं, बाल...