Hazaribagh News: एक ही घर से उठीं दो अर्थियां, चीत्कार से दहल उठा जगमोहना टोला
हजारीबाग, नवम्बर 26 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया प्रतिनिधि मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली झरपो पंचायत के जगमोहना टोला निवासी दो चचेरी गोतनी ऊषा देवी पति रमेश राम और मालती देवी पति संजय राम की अर्थी बुधवार को जब एक ही घर से उठी, तो पूरा गांव चीत्कार से दहल उठा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।दोनों महिलाएं मंगलवार को सवारी गाड़ी से अपने परिवार के साथ भतीजी के रिश्ते की बात करने बगोदर के बारांय जा रही थीं। इसी दौरान टाटीझरिया गोधिया सत्रह माइल के समीप सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ऊषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालती देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों के दो-दो छोटे बच्चे हैं। मां की अर्थी देखकर मासूम बच्चों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बच्चों के सिर से मां का साया उठ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.