Hazaribagh News: एक सप्ताह से बरही अस्पताल में मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है
हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से मौसमी सर्दी खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। पिछले तीन चार दिनों से ओपीडी में लगभग 150 मरीजों का रोज इलाज किया जा रहा है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों में बुखार, गला दर्द, माथा दर्द, बदन दर्द की शिकायत है। रोगियों की जांच के बाद डॉक्टर मरीजों को एंटीबायोटिक और पारासिटामोल की दवाइयां देकर आराम करने की सलाह दे रहे हैं। डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि खेती बाड़ी का समय है। वातावरण में नमी है। इसके कारण मौसमी बीमारी का प्रकोप है। तेज गर्मी, बारिश और उमस के कारण वातावरण में बैक्टीरिया और वायरस बढ़ जाते हैं। इससे बचाव के लिए साफ सफाई और स्वच्छता बरतनी चाहिए। इसके साथ ही ताजा और गर्म खाना खाएं। पानी भी उबालकर और हल्का गर्म पानी पीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.