हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। ज्वेलरी लूट कांड में शामिल सरगना की सुराग पुलिस को मिल गई है । सरगना का तार ओडिशा राज्य से जुड़ा हुआ है । ज्वेलरी लूट कांड में शामिल सभी चोरों को चिन्हित कर लिया गया है । हजारीबाग पुलिस अधीक्षक और वरीय अधिकारी के निर्देश के बाद सभी चोरों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।यह जानकारी कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने दी ।

जालसाजों की गिरफ्तारी उन्होंने बताया कि रविवार को कटकमसांडी चौक से एक ज्वेलरी दुकान से लूटकर भाग रहे समीर प्रधान जो ओडिशा राज्य का रहने वाला है को गिरफ्तार किया था । जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया । बताया जाता है कि रविवार को कटकमसांडी चौक स्थित एक ज्वेलर्स दुकान के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो चोर वहां पहुंचे तभी ज्वेलरी दुकानदार संदीप कुमार ...