Hazaribagh News: उवि ईगुनिया में विधायक ने 75 विद्यार्थियों को बांटी साइकिल
हजारीबाग, जुलाई 30 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। पडरिया पंचायत के उच्च विद्यालय ईगुनिया में बुधवार को साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई 75 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलें वितरित किया। इससे पूर्व विद्यालय परिसर पहुँचने पर स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से स्कूल आने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से बच्चों को दूर-दराज से स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी। कहा पढ़ाई ही एकमात्र ऐसा जरिया है, जिससे विद्यार्थी अपना और अपने परिवार का भविष्य संवार सकते हैं।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Ramgarh News: गोविंदपुर स्कूल में साइकिल वितरण, विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.