हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: पहले भी नैन्सी सहाय और हेमंत सती के नाम से बन चुके हैं फर्जी अकाउंट हजारीबाग, वरीय संवाददाता । उपायुक्त हजारीबाग के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर एक बार फिर फर्जी व्हाट्सऐप आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। 66 646958113 नंबर से जिले के पदाधिकारियों और अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त नंबर का उपायुक्त या जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। इसे साइबर ठगी का प्रयास बताया गया है।

संबंधित कार्रवाई मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को दे दी गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उक्त नंबर या किसी अन्य संदिग्ध नंबर से आने वाले संदेश, कॉल अथवा ...