हजारीबाग, अगस्त 23 -- Hazaribagh News: दारू, प्रतिनिधि। आगामी 26 अगस्त को मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर दारू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।थाना प्रभारी ने लोगों से सोशल मीडिया व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- ...