हजारीबाग, अक्टूबर 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। इचाक प्रखंड के परासी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मठ बड़ा अखाड़ा परिसर में 11 से 20 अक्टूबर तक शारदीय दुर्गा पूजा सह इचाक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।आयोजन की शुरुआत 11 अक्टूबर को कलश यात्रा, स्थापना और पूजन-अर्चन के साथ होगी। 17 और 18 अक्टूबर को ईचाक महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 20 अक्तूबर को पूजन-अर्चन, हवन, कन्या पूजन, मातृशक्ति सम्मान और विजय यात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा।आयोजन के मुख्य संरक्षक बटेश्वर प्रसाद मेहता और मुख्य सलाहकार अधिवक्ता ब्रजेश तिवारी हैं। यह भी पढ़ें- Godda News: गोड्डा ...