Hazaribagh News: इंद्रदेव के रेलवे में चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल
हजारीबाग, सितम्बर 2 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि । प्रखंड के नापोखुर्द निवासी गणेश साव व एतवरिया देवी के पौत्र तथा टुकन साव का 19 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव कुमार ने रेलवे टेक्नीशियन ग्रुप सी में प्रयागराज जोन में सफलता हासिल की है। दसवीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी कर इंटर की परीक्षा 2024 में हजारीबाग इंटर साइंस कॉलेज से पास किया था। जिले में वह तीसरा एवं झारखंड राज्य में 13वां स्थान प्राप्त किया था। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में सोशल वर्क से ग्रेजुएशन कर रहा है। पंचायत के जनप्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध लोगों ने उनकी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। बड़कागांव पी 1 फाइल फोटो इंद्रदेव कुमार।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.