हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: ​इचाक, प्रतिनिधि। इचाक में प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजना के लाभुकों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बिहार एवं अन्य राज्यों से आए कुछ असामाजिक तत्व ग्रामीणों के घरों पर आवास योजना का सर्वे बोर्ड लगाने के नाम पर प्रति आवास दो सौ का अवैध वसूली कर रहे हैं। ठगी का खेल प्रखंड से निर्गत फर्जी चिट्ठी और डुप्लीकेट मुहर दिखाकर किया जा रहा है। गिरोह के सदस्य ग्रामीणों पर रौब जमाकर जबरन पैसे ऐंठ रहे थे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बीडीओ ने प्रखंड के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठकगिरोह की कार्यप्रणाली ​ग्रामीणों के अनुसार, यह गिरोह ठीक उसी तर्ज पर काम कर रहा है जैसे पहले के जमाने में बिहार से आए कुछ लोग घरों की चौखट पर टोकन या पट्टी चिपकाकर सीधे-साधे ग्रामीणों से पैसों की ठगी किया करते थे। उसी पुर...