Hazaribagh News: आरोग्यम अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम
हजारीबाग, अगस्त 6 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इमली कोठी स्थित एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल महिला एवं शिशु अस्पताल में निःशुल्क जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं, नवप्रसूता माताओं और उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व, शिशु पोषण और मातृ स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, खेल प्रतियोगिताएं और विशेषज्ञों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहीं। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए गए। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि मां का दूध नवजात के लिए सबसे सुरक्षित और संपूर्ण आहार है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने जन्म के तुरंत बाद शिशु को कोलोस्ट्रम पिलाने तथा पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- स्तनपान से ही स्वस्थ बचपन की मजबूत नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.