Hazaribagh News: आरोग्यम अस्पताल के निःशुल्क जांच शिविर में 125 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवा का लाभ
हजारीबाग, अगस्त 22 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए शनिवार को निःशुल्क मेगा जांच व परामर्श शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में 125 लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। नियोमैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ अमित कुमार ने मरीजों की जांच कर अभिभावकों को उपचार, सावधानियों और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी। शिविर में कटे होंठ, कटे तालू, चेहरे की बनावट तथा जबड़े से जुड़ी जन्मजात समस्याओं की जांच की गई। जांच के बाद सर्जरी के लिए चिह्नित बच्चों के लिए 23 एवं 24 अगस्त को विशेष निःशुल्क सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.