हजारीबाग, नवम्बर 3 -- Hazaribagh News: आरापगार में रात्रि सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ​चौपारण प्रतिनिधि

प्रतियोगिता का शुभारंभ और उद्घाटन मुकाबले आरापगार, पाण्डेयबारा स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार रात को आयोजित रात्रि सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विधायक मनोज कुमार यादव ने बैटिंग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मुकाबले में गोरखवा और लराही की टीमें अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर गईं। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेलकूद से न केवल युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि वे अनुशासित भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेल युवाओं के लिए करियर और आगे बढ़ने का एक माध्यम है। ​मंच का सफल संचालन डॉ. बीके यादव ने किया। इस दौरान पाण्डेयबारा की मुखिया उम्मीदवार...