हजारीबाग, सितम्बर 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिला पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन भरोसा के तहत पिछले तीन महीनों में शानदार सफलता मिली है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने तकनीकी मदद से कुल 178 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने 39 मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस किए गए। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर जिले में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 25 जुलाई, 27 अगस्त और 25 सितंबर को तीन चरणों में मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।एएसपी यह भी पढ़ें- Ranchi News: मिशन मुस्कान के तहत 28 गुम मोबाइल बरामद, एसपी ने धारकों को लौटाए अमित कुमार न...