हजारीबाग, अक्टूबर 23 -- Hazaribagh News: चुरचू, प्रतिनिधि। प्रखंड की इंदिरा पंचायत अंतर्गत ग्राम करमाबेड़ा में झरना झारखण्ड ट्रस्ट व बिरसा मेमोरियल क्लब के तत्वाधान में आयोजित त्रिदिवसीय युवा महोत्सव सह फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को आठ टीमों ने भाग लिया। जिसमें पहला मैच बिराखाप बनाम तिरिलघुटु के बीच खेला गया। बिराखाप ने तिरिलघुटु टीम को 3-1 से पराजित किया। मौके पर झरना झारखंड ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद सोरेन,सचिव बिशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष प्रकाश टुडू, संरक्षक एहतेसामूल हसन व समाजसेवी के हाथों आठो टीमों को जर्सी एवं ट्रस्ट के साथ प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। श फ़ाइनल मैच 24 अक्तूबर को खेला जायेगा।मौके पर झरना झारखण्ड ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद सोरेन ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ साथ खेल को बढ़ावा देना ...