हजारीबाग, अक्टूबर 25 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनएच-100 पर स्थित शहर के तकिया मजाक पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया जा रहा है। 26 और 27 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले उर्स में झारखंड के विभिन्न जिलों से लोग हकीकत के साथ हजारीबाग आ रहे हैं। संस्था के खजांची गालिब अहमद ने बताया कि तकिया मजार पर होने वाली उर्स की झारखंड में एक विशेष पहचान है। पिछले कई दशक से यह निरंतर आयोजित हो रहा है। कव्वाली सुनने के लिए सुदूर देहात से बुजुर्ग लोग आज भी आते हैं। इस साल दो प्रमुख कव्वाल अनीस नवाब और शरीफ परवाज का समूह हजारीबाग में अपने फन का जौहर दिखाएं। इसके साथ ही साथ जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की भी समुचित व्यवस्था की गई है। तकिया मजार का विद्युत सज्जा दूर से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

हिंदी ...