हजारीबाग, अक्टूबर 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। डीवीसी की 132 केवी कोनार-बरही ट्रांसमिशन लाइन लाइन संख्या 80/83 में आवश्यक रखरखाव और निर्माण कार्य के चलते सोमवार को शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह कटौती पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है। यह जानकारी सहायक अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह और कृष्ण देव प्रजापति ने दी। उन्होंने बताया कि शटडाउन के दौरान जुसनल की 132 केवी बिष्णुगढ़-सारिया लाइन के निर्माण कार्य के तहत टावर संख्या 27 और 28 के बीच स्ट्रिंगिंग तार खींचने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान हजारीबाग और बरही के जेबीवीएनएल फीडरों में लोड शेडिंग की जाएगी।केटीपीएस और कोडरमा के फीडरों पर 50 प्रतिशत तक का लोड प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: आज सुबह 11 बजे से दो...