हजारीबाग, नवम्बर 3 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा प्रखण्ड स्थित सरैया, रोमी एवं बिहारी पंचायत के विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नई दिशा परियोजना के अंतर्गत किट का वितरण किया गया। एलएंडटी सीएसआर एवं प्रदान एनजीओ के सहयोग से स्कूल एवं आंगनवाड़ी मेंं सपोर्ट किट का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में उपप्रमुख, वार्ड सदस्य एवं फेडरेशन की दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को सपोर्ट किट वितरित की। लोगो ने नई दिशा परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं बाल विकास की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...