हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस पिकेट की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और मरीजों को राहत दिलाने के लिए सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने एसपी अमन कुमार से मुलाकात की।इस दौरान सांसदके मीडिया प्रतिनिधि ने शवों के पोस्टमार्टम और पंचनामा की प्रक्रिया में हो रही देरी से परिजनों को होने वाली कठिनाइयों से एसपी को अवगत कराया। उन्होंने अस्पताल पहुंचने वाले पुलिस केस के मरीजों के बयान दर्ज करने और अन्य औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया। अस्पताल परिसर में चोरी, स्नैचिंग, पॉकेटमारी, अव्यवस्थित ट्रैफिक और आसपास के क्षेत्रों में नशेड़ियों के जमावड़े पर रोक लगाने की मांग की गई एसपी अमन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल पिकेट...