हजारीबाग, नवम्बर 22 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व इतवारी छठ पूजा का समापन अस्ताचलगामी सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित के साथ किया गया। प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा समापन के बाद पड़ने वाले अगले रविवार को इतवारी छठ पूजा (बड़का पर्व) बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। तीन दिवसीय इस महापर्व में शुक्रवार को नहाय खाय शनिवार को खरना और रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर से सुख समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के कोनहारा कला में समिति की ओर से छठ घाट को भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही छठ पूजा की गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ इतवारी छठ सम्पन्न पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष राम अवतार यादव, सचिव पंकज सोनी, जीवन यादव, ईश्वर ...