Hazaribagh News: अशोक सिंघल के संघर्ष और योगदान को किया याद
हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्थानीय पैराडाइस रिसॉर्ट में विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल का शताब्दी जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत बैठक प्रक्रिया, दीप प्रज्वलन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र धर्माचार्य प्रमुख वीरेंद्र विमल उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक सिंघल के संगठन के प्रति समर्पण और उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल का जीवन अपने आप में एक खुली पुस्तक के समान है, जिसे आत्मसात कर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को धन्य बना सकता है。 यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.