Hazaribagh News: अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, भेजे गए जेल
हजारीबाग, अगस्त 17 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक हज़ारीबाग को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पदमा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किराने की दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी कुटीपीसी पंचायत निवासी बादल कुमार, पिता बालदेव प्रसाद मेहता एवं उपेंद्र कुमार पिता गणेश प्रसाद मेहता कुटीपीसी निवासी है। पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली थी कि कुटीपीसी पंचायत स्थित अलग अलग किराने की दुकानों में अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। पदमा थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने थाना के एसआई राजेश हाजरा, एसआई संदीप कुमार, एसआई आलोक सोरेन के साथ टीम गठित कर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शराब तस्करी के मामले में दो वारंटियों को जेल छापेमारी के दौरान दुकानों से शराब बरामद की गईं। सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.