हजारीबाग, नवम्बर 21 -- Hazaribagh News: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ने पहुंचे सीओ पर हमला, जान बचाकर भागे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ने पहुंचे सीओ पर हमला, जान बचाकर भागे - चालक समेत बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार हुए आरोपी

सीओ पर हमले का प्रयास बरकट्ठा प्रतिनिधि। सीओ सुमन कुमार सौरभ पर अवैध बालू कारोबारियों द्वारा जानलेवा हमला करने का प्रयास किये जाने के मामले को लेकर गोरहर थाना में सीओ ने मामला दर्ज कराया है। घटना गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा मोड़ स्थित मां दुर्गा मिष्ठान दुकान के समीप गुरुवार की शाम करीब सात बजे की बताई जाती है। दर्ज मामले के मुताबिक सीओ सुमन कुमार सौरभ अवैध बालू के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क पर अवैध रूप से बालू का परिचालन कर रहे बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर को रोककर चालक से चालान एवं अन्य वैध द...