हजारीबाग, अगस्त 30 -- Hazaribagh News: ​चौपारण,प्रतिनिधि । ​हथिया बाबा मंदिर के समीप पुलिस और अफीम तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ मामले में चौपारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुए तस्कर अजय कुमार सिंह को हजारीबाग सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश हर्ष राज उर्फ ऋतिक कुमार, पिता राजकुमार दांगी, चतरा तथा बिहार के गया जिला अंतर्गत बाराचट्टी थाना क्षेत्र के काहूदाग निवासी सोनू कुमार, पिता संजय कुमार पाली के रूप में हुई है। जबकि घायल अजय कुमार सिंह भी गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित चापी गांव का रहने वाला है。

10.1 किलो अफीम बरामद ​पुलिस की कार्रवाई में तस...