Hazaribagh News: अन्नदा कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान
हजारीबाग, नवम्बर 5 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। अन्नदा कॉलेज के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी के सहयोग से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत विद्यार्थियों के बीच क्विज, निबंध लेखन एवं हैशटैग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण, मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। क्विज के माध्यम से निर्वाचन संबंधी ज्ञान परखा गया, जबकि निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निष्पक्ष चुनाव और नागरिक जिम्मेदारी पर विचार रखे।सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदान का संदेश प्रसारित किया गया। मौके पर उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी वेदबंती कुमारी उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.