हजारीबाग, अक्टूबर 24 -- Hazaribagh News: अनुष्का चक्रवर्ती की मौत को विधायक ममता देवी ने बताया सुनियोजित हत्या उच्च स्तरीय जांच और त्वरित गिरफ्तारी की मांग हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

मौत पर हत्या की आशंका रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने अनुष्का चक्रवर्ती की संदेहास्पद मौत के मामले में अस्पताल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से इसे आत्महत्या न मानकर एक सुनियोजित हत्या करार दी है और मामले की उच्च स्तरीय जांच तथा आरोपी पति की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।विधायक ममता देवी ने बताया कि मृतिका अनुष्का चक्रवर्ती अपने पति कौशिक रुद्र के साथ रहती थी। मृतिका के परिजनों के अनुसार उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता था। घटना से ठीक पहले, दोपहर करीब 12:00 से 12:30 बजे तक अनु...