Hazaribagh News: अनियंत्रित कंटेनर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ा, बाल बल बचे लोग
हजारीबाग, जुलाई 5 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र के बड़ासिंगा मोड़ के समीप रविवार शाम में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। मोड़ के पास काफी चल पहल और भीड़ होती है। अगर कंटेनर डिवाइडर पर फसकर नहीं रुकती हो बड़ा हादसा हो सकता था। डिवाइडर पर कंटेनर वहां के चढ़ने के बाद थोड़ी देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस हादसे में चालक और उपचालक समेत कई लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि कंटेनर गाड़ी धनबाद की ओर से बरही की ओर जाने क्रम में बड़ासिंगा मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद चालक एवं उपचालक को गाड़ी से लोंगो ने बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक कंटेनर गाड़ी सड़क के बीच डिवाइडर में फंसा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.