Hazaribagh News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
हजारीबाग, जुलाई 26 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।घटना रविवार शाम पांच बजे की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हुए युवक को पदमा ओपी पुलिस के सशस्त्र बल एवं अविनाश कुमार ने तत्काल शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इटखोरी मोड़ संभावित दुर्घटना स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होते ही रहती है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.