हजारीबाग, सितम्बर 24 -- Hazaribagh News: अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ की बैठक, संगठन और श्रोत्रिय भवन के विकास पर चर्चा अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ की बैठक पांडेबारा स्थित श्रोत्रिय भवन में हुई। बैठक में महासंघ के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु बैठक में संगठन का विस्तार करने, संगठन का चुनाव कराने और श्रोत्रिय भवन के जीर्णोद्धार कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आत्मानंद कुमार पाण्डेय और मंच संचालन त्रिपुरारी पाण्डेय ने किया। महासंघ के अध्यक्ष आत्मानंद कुमार पाण्डेय, महासचिव आदित्य कुमार पाण्डेय, सरिया केंद्र के सचिव विनोद पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य रामेश्वर पाण्डेय और पांडेबारा केंद्र क...