Hazaribagh News: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग, जुलाई 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, हजारीबाग इकाई की ओर से रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर नमन किया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।वक्ताओं ने कहा कि 1999 का कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। टाइगर हिल पर विषम परिस्थितियों में भी भारतीय जवानों ने अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए विजय प्राप्त की।कार्यक्रम के अंत में कारगिल विजय की खुशी में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर जमशेदपुर में पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को दी गई भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.