Hazaribagh News: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक कल
हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद विष्णुगढ़ प्रखंड में संगठन का विस्तार करेगी। इसे लेकर 5 सितंबर को भास्कर धाम मंदिर परिसर में बैठक होगी। जिला महामंत्री राजेन्द्र मंडल ने बताया कि बैठक में प्रखंड में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं हिन्दू समाज को एकजुट करने पर विचार-विमर्श होगा। इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.