हजारीबाग, जुलाई 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पीडब्ल्यूडी चौक स्थित ज्ञान ज्योति पैरामेडिकल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय पैरामेडिक्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में निदेशक विनय कुमार, सचिव शंभू कुमार, प्राचार्य डॉ संजय कुमार, ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या नीतू सिन्हा, वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार मेहता और विभागाध्यक्ष अनिता कुमारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। निदेशक विनय कुमार ने कहा कि पैरामेडिक्स स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। शंभू कुमार ने विद्यार्थियों से समर्पण और सेवा भाव से दायित्व निभाने की अपील की। प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने संस्थान में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: एएनएम की परीक्षा श...