Hazaribagh News: अंचलाधिकारियों की मौजूदगी में भूमि और पारिवारिक विवादों का हुआ निष्पादन
हजारीबाग, अगस्त 23 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में साप्ताहिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। टाटीझरिया, कटकमसांडी, कटकमदाग, केरेडारी, मुफस्सिल, बरही, कोर्रा, उरिमरी, दारू, ईचाक, गिद्दी और चलकुशा समेत अन्य थानों में संबंधित अंचलाधिकारियों की उपस्थिति में लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। अंचल अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त पहल पर जमीन से जुड़ी कई पुरानी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। घरेलू कलह, कोर्ट परिवाद और छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़ों से संबंधित मामलों को आपसी समझौते के आधार पर सुलझाया गया। थाना दिवस के दौरान उपस्थित जनता को सीआइएआर पोर्टल, साइबर क्राइम से बचाव के उपाय, महिला अपराध और नशा मुक्ति के खिलाफ विशेष रूप से जागरूक किया गया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.