हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। तहसील क्षेत्र के अलीगढ रोड स्थित ग्राम पहाड़पुर और हुसैनपुर के पास नहर की पुलिया टूटने से किसानों के सामने बडा संकट खडा हो गया है। नहर का पानी खेतों में भरने से करीब 800 बीघा जमीन पर खडी फसल बर्बाद हो गयी है। वहीं खेतों में पानी भरता देख किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों के अनुसार हाईवे निर्माण कार्य के दौरान लगातार डंपरों की आवाजाही से नहर की पुलिया जमीन में धंसकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण पुलिया टूट गर्ड और पानी आसपास के खेतों में फैल गया। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।समस्या की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान हरेंद्र यादव ग्रामीणों के साथ एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। ग्रामीणों ने हा...