हाथरस, सितम्बर 25 -- Hathras News: सहपऊ। गुरुवार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 61 गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच के लिए अपना पंजीकरण कराया। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर प्रकाश मोहन ने बताया कि पंजीकृत महिलाओं में सात महिलाएं ऐसी थीं, जिन्होंने पहली बार गर्भधारण किया है। इनका योजना के तहत पंजीकरण किया गया। वहीं 54 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान चार महिलाएं उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की स्थिति में पाई गईं। चिकित्सकों ने उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक की देखरेख में प्रसव कराने की सलाह दी। साथ ही किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सीएचसी पहुंचकर जांच कराने के लिए कहा गया। यह भी पढ़ें- पीएमएसएमए दिवस पर 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच इस दौरान डॉ...