हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: हाथरस। शहर के किला गेट से हर साल की तरह इस साल निकालने वाले जुलूस ए मोहम्मदी के लिए बैठक किलागेट स्थित मस्जिद में हुई। जिसकी की अध्यक्षता मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरेशी एवं हाजी जमील अहमद ने की। जुलूस को लेकर लोगों ने विचार विमर्श किया। सर्वसम्मति से 31 वीं बार जुलूस ए मोहम्मदी का सदर अध्यक्ष रईस अहमद अब्बासी को सर्वसम्मति से बनाया गया। जुलूस परंपरागत तरीके से 30 अगस्त रविवार को सुबह दस बजे किलागेट से शुरू होगा। जो कि जामा मस्जिद, नयागंज, चक्की बाजार, सर्कुलर रोड, सासनी गेट, बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, तालाब चौराहा, मथुरा रोड, मधुगढी, मौलवी अल्लाह बक्स रोड, रानी मिल, बांस मंडी चौराहा, घास मंडी, सादाबाद गेट पुलिस चौकी बस स्टैंड आदि मार्गो से हेाते हुए जामा मस्जिद पर सपंन्न ...