Hathras News: 23 करोड़ से होगा दाऊजी-कोटा मार्ग का निर्माण
हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। 23 करोड़ के बजट से दाऊजी-कोटा मार्ग का नर्माण होगा। 12 किलोमीटर के इस मार्ग के निर्माण से छह से अधिक गांव लोगों को फायदा होगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिले के कई ब्लॉकों में सड़कें जर्जर होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रास्ता जर्जर होने से स्थानीय लोगों के वाहन जल्दी खराब हो जाते हैं। लोगों की यात्रा दूभर हो जाती है। लोक निर्माण विभाग सड़कों को बेहतर करने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में दाऊजी-कोटा मार्ग का निर्माण किया जाएगा। 12 किलोमीटर के इस मार्ग से नगरिया नंदराम, कोटा, कपूरा, रतमानगढ़ी, पटाखास, पटैनी, महामौनी आदि गांव के लोगों को फायदा होगा। इन गांव के लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी। मार्ग के निर्माण से वाहन फर्राटा भरेंगे। इस कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.