Hathras News: 20 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति, दो दुकानों में अब भी अंधेरा
हाथरस, अक्टूबर 29 -- Hathras News: सहपऊ। कस्बे के मुख्य बाजार में सोमवार रात गोपाल गारमेंट शोरूम में आग लगने के कारण बिजली की केबल जल गई थी। इसके चलते बिजली विभाग ने रात करीब 10 बजे पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। करीब 20 घंटे बाद मंगलवार शाम छह बजे केबल की मरम्मत पूरी होने पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि, शोरूम के सामने स्थित धर्मवीर वर्मा सराफ और संजय मिष्ठान भंडार की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम तक शुरू नहीं हो सकी। आग की चपेट में आने से दोनों दुकानों के बिजली मीटर और केबल जल गए थे। इसके कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता निशांत शर्मा ने बताया कि दोनों दुकानों के जले हुए मीटर और केबल बदलने का काम कराया जा रहा है। बुधवार देर शाम तक काम पूरा होने के बाद दोनों दुकानों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.