हाथरस, अगस्त 24 -- Hathras News: सासनी। सावन के अंतिम सोमवार को किला स्थित विलेश्वर मंदिर पर धार्मिक आयोजन किया गया। प्रयागराज से आए महामंडलेश्वर पूर्णानंद जी महाराज के सान्निध्य में 108 यजमानों ने विधि-विधान से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, घी, शहद और विभिन्न पूजन सामग्री से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान काशी से आए आचार्य के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराया गया। उनके साथ पंडित आचार्य शैलेश शर्मा,हिमांशु उपाध्याय, आचार्य तुषार उपाध्याय, आचार्य अनिल कृष्ण शास्त्री सहित अन्य आचार्यों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। यह...