हाथरस, अगस्त 14 -- Hathras News: स्वास्थ्य विभाग को दी गई मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित लोगों की जांच करने के साथ ही जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई। इस मौके पर जिलाधिकारी के अलावा अधिवक्ताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों तथा कलेक्ट्रेट में आने वाले जन सामान्य ने अपने खून की जांच कराने के साथ ही रिपोर्ट प्राप्त की। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 'स्वास्थ्य आपके द्वार' की पहल को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों, उपेक्षित बस्तियों तथा ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो विभिन्न कारणों से स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं अथवा अपने स्वास्थ्य को प्...