Hathras News: होटल के पास मिला युवक का शव, सनसनी
हाथरस, अक्टूबर 26 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर बस स्टैंड के निकट एक होटल के पास रविवार की तड़के युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतक के परिनजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। मौत के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लिवर डिजीज आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला निवासी अजय कुमार 43 पुत्र बैनीराम मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह शनिवार की शाम अपने परिजनों से होटल पर खाना खाने जाने की कहकर घर से निकला था। रविवार की तड़के उसका शव सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर बस स्टैंड के निकट एक होटल के पास पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.