हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें हर बोर्ड के विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस लाइन के ऑडीटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन होगा। शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें सीआईएससीई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। 60% से ऊपर छात्रों को ब्रॉज मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान की जाएंगे। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का मकसद युवाओं को आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। ऐसा मंच देना है, जहां उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए नए अवसरों की जानकारी हो सके। समारोह में विशेषज्ञ बताएंगे कि 12वीं के ब...