Hathras News: हाथ-मुंह धोते समय करंट की चपेट में आने से किशोर झुलसा
हाथरस, जुलाई 27 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलालपुर में सोमवार को हाथ-मुंह धोते समय किशोर का तौलिया ट्रांसफार्मर को छू गया। करंट की चपेट में आने से किशोर झुलस गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया।गांव जलालपुर निवासी 15 वर्षीय गगन कौशिक पुत्र नारायण कौशिक सोमवार को सुबह उठकर घर के बाहर हाथ-मुंह धो रहा था। इसी दौरान उसके तौलिया का एक हिस्सा घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से छू गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर में करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे गगन गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार का आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर पर सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.