Hathras News: हाथरस में बाइकों पर स्टंट करने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार
हाथरस, सितम्बर 3 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। युवकों द्वारा बाइक रेसिंग और खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक को तेज रफ्तार में दौड़ाने के साथ-साथ स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टंट के दौरान युवक अपनी जान के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं। वायरल वीडियो मथुरा-बरेली मार्ग का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीओ सिटी हिमांशु माथुर का कहना है कि एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस क्रम में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बाइक सीज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.